खेल

हैदराबाद और राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला

मुल्लांपुर। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला बुधवार 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबला हारने वाली टीम का आईपीएल का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम से भिड़ेगी और फिर फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेगी। आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाया और 14 लीग मैचों में से 9 जीतकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स भी शानदार फॉर्म में चल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button