मनोरंजन

दिशा पाटनी के रूमर्ड BF तलविंदर ने पाक सिंगर को कहा भाई, स्टेज पर लगाया गला, भड़के लोग बोले- ‘गद्दार’

नई दिल्ली. दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर पिछले साल सुर्खियों में थे. नुपूर सेनन की शादी में वो एक्ट्रेस संग पहली बार बिना मास्क के दिखे थे. इन दिनों 28 साल के पंजाबी सिंगर एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वो अपने किसी गाने या गर्लफ्रेंड की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में तलविंदर ने कनाडा के टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के कॉन्सर्ट में एंट्री की थी. जैसे ही इस कॉन्सर्ट के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए लोग तलविंदर की आलोचना करने लगे.

टोरंटो में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के साथ स्टेज शेयर किया और उन्हें अपना भाई कहा. वायरल वीडियो में हसन और तलविंदर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए उन्हें भाई कहकर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. तलविंदर ने कहा कि दोनों में बहुत प्यार है लेकिन वो पहली बार मिल रहे हैं.

हसन रहीम ने की थी भारत विरोधी टिप्पणी

अब जैसे ही सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड का ये वीडियो सामने आया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने पंजाबी सिंगर को याद दिलाया कि हसन रहीम वही पाकिस्तानी सिंगर हैं जिन्होंने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना की थी. उन्होंने अपने पोस्ट में पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सुबूत मांगते हुए कहा था कि भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर अमानवीय है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने तलविंदर को पाकिस्तानी सिंगर के पोस्ट की याद दिलाई और कहा कि ये लोग हमेशा भारत विरोधी रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने तलविंदर के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें गद्दार तक कह डाला है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पंजाबी सिंगर्स को पाकिस्तानी कलाकारों से कुछ ज्यादा ही प्यार.

तलविंदर पर भड़के भारतीय

वहीं कई फैंस ने दोनों कलाकारों को साथ देखकर खुशी जताई. कुछ लोगों का कहना है कि संगीत और कलाकारों को इन सब चीजों को भूल जाना चाहिए. लेकिन अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि चाहे वो कलाकार हो या आम आदमी हर किसी के लिए देश पहले आना चाहिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button