राजनीति

दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह से मिले, जानें क्यों थी यह मुलाकात खास

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में बीजेपी के कई प्रमुख नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि महाराष्ट्र से संबंधित कई सारी महत्वपूर्ण परियोजना को केंद्र सरकार हरी झंडी दे सकती है। दूसरी ओर, अटकलों का बाजार गरम है कि फडणवीस जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।

फडणवीस गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने जेएनयू में कुसुमाग्रज मराठी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया। दिल्ली में फडणवीस ने कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की। संसद भवन में मुख्यमंत्री फडणवीस ने अमित शाह से मिले।

दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर करीब 25 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और वैश्विक संस्थानों की तरफ से विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्रीय आर्थिक व्यवहार मंत्रालय से अनुमति देने की मांग की।

इन परियोजनाओं में 1000 की आबादी वाले गांवों को कंक्रीट की सड़कों से जोड़ने की परियोजना है। इसके लिए एशियाई विकास बैंक से 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8651 करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता मांगी गई है।

जेपी नड्डा से भी मिले

जे.पी. नड्डा के साथ अपनी बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री फडणवीस ने विदर्भ में एक बड़ी उर्वरक परियोजना स्थापित करने पर चर्चा की। यह नागपुर जिले में 12.7 लाख टन की परियोजना होगी, जो GAIL, उर्वरक विभाग और महाराष्ट्र सरकार का एक संयुक्त उद्यम है। इस परियोजना पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के लिए सब्सिडी प्रदान करने की भी मांग की गई है। जे.पी. नड्डा ने इस संबंध में एक कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उर्वरक विभाग के सचिव रजत्कुमार मिश्रा इस अवसर पर उपस्थित थे, विज्ञप्ति में कहा गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button