पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच जुटी

मुंबई से सटे विरार तालुका के मांडोवी इलाके के काशिद कोपर में कुलसवाई माता मंदिर के पास पहाड़ी इलाके में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली है, लाश मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है. इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना को लेकर बताया गया है कि मांडोवी इलाके के काशिद कोपर में कुलसवाई माता मंदिर के पास पहाड़ी इलाके में एक शख्स अपने मोबाइल कैमरे से फोटो शूट कर रहा था. जब युवक ने मोबाइल कैमरे से फोटो जूम की तो, उसे पेड़ से लाश लटकती दिखाई दी. इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ और पुलिस को मामले की सूचना दी गई
फोटो जूम करने पर पेड़ से लटकी मिली लाश
पुलिस के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब 9:30 की बात है, जब दक्ष पाटिल (25) नाम एक शख्स मंदिर इलाके में फोटो शूट कर था. इस दौरान दक्ष ने जब अपने मोबाइल पर पहाड़ को जूम करके देखा तो तस्वीर में एक शख्स की लाश पेड़ से लटकती दिखाई. इसके बाद दक्ष पाटिल तुरंत मांडोवी पुलिस को सूचित किया.
उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
वहीं, लाश मिलने की सूचना पर मांडोवी पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने बताया है कि संबंधित व्यक्ति ने रबर बैंड की मदद से फांसी लगाई थी. शव की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान लालमोहन पारस चौहान (उम्र 34, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले) के रूप में हुई है. शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या का कारण अभी साफ नहीं है. मंडोवी पुलिस आगे की जांच कर रही है.



