महाराष्ट्र

धर्मांतरण, रेप, कलमा और बीफ, नागपुर की महिला के साथ केरल स्टोरी 2, मुस्लिम युवक अरेस्ट, छिंदवाड़ा का मौलाना फरार


नागपुर :
 एक 24 साल की शादीशुदा महिला ने सोनेगांव पुलिस में रेप, ब्लैकमेल और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत महिला ने अपने स्कूल के पुराने परिचित और उसके साथियों के खिलाफ की है। शिकायतकर्ता, जो शहर के बाहर तैनात एक आर्म्ड फोर्स जवान की पत्नी है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें जबरदस्ती गाय का मांस खिलाया गया, उसे कलमा पढ़ने को मजबूर किया गय और उसके साथ यौन शोषण किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयाज ताज मदारे और उसके साथी अमीन शेख के तौर पर हुई है। तीसरा आरोपी, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला हज़रत मौलाना, अभी फरार है।

काला जादू करके रेप

नागपुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने FIR में आरोप लगाया है कि अयाज ताज मदारे बार-बार प्लास्टिक की बोतल में एक लिक्विड लाता था, उसे ज़बरदस्ती पिलाता था, उर्दू में कुछ मंत्र पढ़ता था, उसके चेहरे पर कुछ फूंकता था और हिप्नोटिज्म व काले जादू का नाम देकर रेप करता था।

प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने की दोस्ती

पुलिस ने बताया कि महिला प्रॉपर्टी का काम करती है। अयाज एक दोस्त की प्रॉपर्टी खरीदने में मदद करने के बहाने महिला के संपर्क में आया। उसके बाद उसने उससे दोस्ती की थी। आरोप है कि 8 फरवरी, 2025 को एक होटल में मुलाकात के दौरान उसने महिला के ड्रिंक में नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तो उसने कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे।

ब्लैकमेल करके ऐंठे 4 लाख रुपये

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इन रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। उसे धमकी दी गई कि यह वीडियो वायरल कर देगा। उसके वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी दी। कुछ समय में आरोपियों ने उससे करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए।

महिला की शिकायत के आधार पर सोनेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान के मुताबिक, उसे जबरन रिश्ते में रहने के लिए मजबूर किया गया। शिकायत में धर्म परिवर्तन और जबरन वसूली के आरोप भी शामिल हैं… शिकायत मिलने के बाद हमने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया, FIR दर्ज की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हमने मोबाइल फोन से डिजिटल सबूत जब्त किए हैं और उनकी जांच कर रहे हैं।

धर्म परिवर्तन करा जबरन निकाह कराने का आरोप

31 मई की एक और घटना में अयाज मदारे और उसका साथी उसे कलमेश्वर ले गए, जहां हजरत मौलाना ने कथित तौर पर कुछ रस्में निभाईं और धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत उससे कबूल है, कबूल है कहलवाया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे अपनी मर्जी के खिलाफ इन कामों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उसने आगे बताया कि मौलाना ने बाद में उसे इस्लाम में परिवर्तित घोषित कर दिया और अयाज़ से उसका जबरन निकाह करा दिया। उसके बाद उसे जबरदस्ती गोमांस खिलाया गया। इसके बाद वे लोग उसे एक होटल ले गए जहां अयाज़ ने फिर से उसके साथ रेप किया।

डर की वजह से सब सहन करती रही महिला

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर आते रहे और उसके बाद कई बार उसका यौन शोषण किया। प्रॉपर्टी से जुड़ा बिजनेस करने वाली इस महिला ने शुरू में डर के कारण इन घटनाओं की रिपोर्ट नहीं की थी। बाद में उसने अपने पति को बताया और सोनेगांव पुलिस से संपर्क किया, जहां FIR दर्ज की गई। काला जादू विरोधी कानून के प्रावधान भी लागू किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा फरार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button