छत्तीसगढ़

अवैध उत्खनन को लेकर कांग्रेस विधायक ने रेत खदान पर देर रात मारा छापा, 5 हाइवा और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ विधायक सावित्री मंडावी काफी सख्त नजर आ रही हैं. भानुप्रतापपुर क्षेत्र के बाद अब चरामा ब्लॉक के हराडूला क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर विधायक मंडावी ने रविवार की देर रात खदान पहुंचकर छापा मारा. इस दौरान कई गाड़ियां अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते पाए गए. पांच हाइवा और चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर लिया है. 

अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा

विधायक सावित्री मंडावी का कहना है कि लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत खनन जारी है. आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन देर रात किसी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद उन्हें खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने पड़ी. 

नहीं बर्दाश्त किया जाएगा अवैध रेत उत्खनन 

उन्होंने बताया कि इस बीच पुलिस अधीक्षक को सूचित करने पर पुलिस टीम गश्त पर पहुंची. वाहनों और मशीनों को जब्त करने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. विधायक मंडावी ने स्पष्ट किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे रेत उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया रात के अंधेरे में सक्रिय रहते हैं. नदियों से लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button