छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में होगा बड़ा खेला, कमल खिलने का दावा: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस और ममता पर साधा निशाना

रायपुर। बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर सियासी गलियारों में आज हलचल तेज है। इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है। साव ने दो टूक शब्दों में कहा है कि 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो ममता बनर्जी का किला ढह चुका होगा।

पश्चिम बंगाल में ममता का खेला खत्म, खिलेगा कमल

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पूरा देश 4 मई की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, बंगाल की जनता ने इस बार घुसपैठियों का साथ देने वाली ममता सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि साव ने फीडबैक के आधार पर दावा किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान भाजपा की तरफ साफ दिख रहा है और 4 मई को TMC के साथ खेला होने वाला है।

असम और पांडिचेरी में भी जीत का पक्का भरोसा

साव सिर्फ बंगाल तक ही नहीं रुके, उन्होंने अन्य चुनावी राज्यों पर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि असम और पांडिचेरी में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने और बनाने में सफल होगी। साव के मुताबिक, इन 5 राज्यों के परिणाम देश की राजनीति की दिशा बदल देंगे। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति से ऊब चुकी है और विकास चाहती है।

महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया पाकिस्तान प्रेम

प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में आज कांग्रेस महंगाई को लेकर बड़ा मोर्चा खोलने जा रही है। इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। साव ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस पार्टी का पाकिस्तान के प्रति प्रेम अब दुनिया के सामने उजागर हो गया है। पाकिस्तान में कांग्रेस के नेता हीरो की तरह पेश किए जाते हैं। महंगाई पर शोर मचाने वाली कांग्रेस अपने पसंदीदा देश पाकिस्तान के हालात देख ले। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में महंगाई दर दुनिया के कई विकसित देशों की तुलना में काफी कम है।

रायपुर से लेकर दिल्ली तक नतीजों का इंतजार

छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता का यह बयान तब आया है जब कल यानी 4 मई को नतीजों का पिटारा खुलने वाला है। रायपुर के जयस्तंभ चौक से लेकर मंत्रालय के गलियारों तक अब सिर्फ इसी बात की चर्चा है कि क्या वाकई बंगाल में साव का दावा सच साबित होगा? प्रशासन ने भी नतीजों के बाद किसी भी तरह के जश्न या प्रतिक्रिया को लेकर अपनी नजरें गढ़ी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button