राष्ट्रीय

BREAKING : श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया विमान, बाल-बाल बचे यात्री

श्रीनगर।मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान लैंड करने के बाद पार्किंग बे की ओर जा रहा था। इसी दौरान विमान के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान समय पर रुक नहीं सका और पार्किंग बे में लगे पोल/VDGS सिस्टम से जा टकराया। टक्कर के कारण विमान के अगले हिस्से यानी नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा है।

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

हादसे के वक्त विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

विमान को हुए नुकसान को देखते हुए फिलहाल इसे उड़ान भरने से रोक दिया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की परिस्थितियों और इसकी वजह की जांच तय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित एजेंसियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य रूप से जारी है

वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य रूप से जारी है और विमानों की आवाजाही तय कार्यक्रम के मुताबिक हो रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।

दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट की भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

गौरतलब है कि गुरुवार को दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302 को भी मस्कट डायवर्ट किया गया था। उड़ान के दौरान पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद विमान की एहतियातन मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button