उत्तरप्रदेश

बीमार पत्नी, हाथ में ठेला और आंखों में आंसू… बरेली की इस तस्वीर ने सिस्टम को झकझोर दिया, DM ने बिठाई जांच

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने पर एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लादकर घर ले जाने को मजबूर हो गया। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए 3 सदस्यीय एक टीम गठित की।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इलाज नहीं तो घर पर ही मर जाएं: घंटों इंतजार के बाद बेबस बुजुर्ग ने बयां किया दर्द
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया, जिसमें घंटों इंतजार के बाद भी चिकित्सक या कर्मचारी के न आने पर बुजुर्ग ने रोते हुए कहा कि अगर इलाज नहीं मिलता है तो घर पर ही मर जाएं। वीडियो में बुजुर्ग पत्नी को ठेले पर लेकर अस्पताल से निकलता हुआ दिखाई दिया। जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम (सिटी) सौरभ दुबे, एडीएम (वित्त व राजस्व) संतोष कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विश्राम सिंह की 3 सदस्यीय कमेटी बनाई तथा कमेटी को 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।

दोषी डॉक्टर को नोटिस जारी, 3 सदस्यीय कमेटी 3 दिन में देगी रिपोर्ट
डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि मरीज को बिना पर्याप्त सुविधा के रेफर करने वाले चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अविनाश सिंह ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और अस्पताल में संवेदनहीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button