व्यापार

शेयर बाजार में ‘अगस्त एक्सपायरी’ की धमाकेदार शुरुआत, Nifty 24200 के पास; इंफोसिस समेत आईटी शेयरों में फिर तेजी

नई दिल्ली। अगस्त एक्सपायरी की शुरुआत के साथ आज शेयर बाजार बढ़त पर खुला है। बेंचमार्क इंडेक्स 191 अंकों की तेजी के साथ 24176 पर ओपन हुआ है, जबकि बैंक निफ्टी 371 प्वाइंट चढ़कर 57126 पर खुला है। उधर, एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। नेक्कई 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया है जबकि हेंगसेंग डेढ़ प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, साउथ कोरिया के मार्केट में तगड़ी गिरावट आ गई है और Kospi इंडेक्स में लोअर सर्किट लग गया है। कच्चे तेल की कीमतें 4 फीसदी की तेजी के साथ 87.62 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 43:7 है यानी 43 शेयरों में तेजी और 7 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में इंफोसिस, एल एंड टी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल और बजाज फाइनेंस हैं, जबकि लूजर में इंडिगो, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और टाइटन हैं।

खबरों वाले शेयर

आज के कारोबारी सत्र में तिमाही रिजल्ट और खबरों के लिहाज से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कैपिटल, फीनिक्स मिल्स, पारादीप फॉस्फेट्स, बिड़लासाफ्ट, वीएसटी इंडस्ट्रीज, आरपीजी लाइफ साइंसेज, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया, ग्रेफाइट इंडिया और रेल विकास निगम के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

29 जुलाई को एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, डाबर इंडिया, KPIT टेक्नोलॉजीज, कर्नाटक बैंक, पिरामल फार्मा, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स और वेदांता पावर, वेदांता आयरन एंड स्टील, वेदांता ऑयल एंड गैस व वारी एनर्जीज तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button