अंतर्राष्ट्रीय

गोलीबारी से दहला अमेरिका: मिशिगन के मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत; एक घायल

 वाशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। यहां आए दिन गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आती रहती है। अब मिशिगन में गोलीबारी घटना हुई है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

मिशिगन के डियरबॉर्न शहर स्थित फेयरलेन टाउन सेंटर शॉपिंग मॉल में शुक्रवार दोपहर गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, फेयरलेन टाउन सेंटर में दोपहर करीब दो बजे गोलीबारी की सूचना मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गोलीबारी टारगेटेड लगती है, जिसमें दो लोगों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई और एक निर्दोष बायस्टैंडर भी गोली लगने से घायल हो गया।

मॉल को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया और डियरबॉर्न पुलिस तथा मिशिगन स्टेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

फेयरलेन टाउन सेंटर डेट्रॉइट मेट्रो एरिया का एक बड़ा शॉपिंग मॉल है, जो डाउनटाउन डेट्रॉइट से करीब 10 मील पश्चिम में स्थित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button