मनोरंजन

फैंस से बातचीत कर रही थीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या ने कर दिया ऐसा रिएक्ट

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने खूबसूरत लुक से सबका दिल नहीं जीत लिया है. वहीं एक्ट्रेस की बेटी आराध्या बच्चन भी इस दौरान छाई रहीं. आराध्या ने कान्स में रेड कार्पेट पर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ डेब्यू भी किया. जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वहीं इस फेस्टिवल से ऐश्वर्या के फैंस को ऑटोग्राफ देते समय आराध्या के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  

ऐश्वर्या के फैंस संग बातचीत के दौरान आराध्या ने यूं किया रिएक्ट
बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो कान्स के दौरान होस्ट की गई एक डिनर पार्टी का है, जिसमें आराध्या अपनी मां को एक फैंस साथ बातचीत करते हुए देखकर बेहद खुश नजर आ रही हैं. नए वीडियो में आराध्या अपनी सुपरस्टार मां को फैंस से बातचीत करते हुए प्राउड के साथ देख रही हैं. वीडियो में ऐश्वप्या अपने फैंस का गर्मजोशी से अभिवादन करती, ऑटोग्राफ देती और वहां मौजूद लोगों के साथ खुशी-खुशी सेल्फी और तस्वीरें क्लिक कराती नजर आ रही हैं. आराध्या का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वहीं इस खास मौके पर आराध्या ने रेड कलर का सैटिन का गाउन पहना था जिसके साथ उन्होंने एक शाइनी रेड केप भी पहनी थी. वहीं, ऐश्वर्या ने बारीक डिटेलिंग वाला बॉडी-कॉन पिंक गाउन और एक ट्रांसपेरेंट फ्लोइंग केप में जलवा बिखेरा था.

कान्स में छाई रहीं ऐश्वर्या राय
कान्स फिल्म फेस्टिवल में हमेशा नज़र आने वाली ऐश्वर्या इस साल अपने फैशन और पब्लिक अपीयरेंस दोनों के लिए सुर्खियों में छाई रहीं. अभिनेत्री ने स्ट्रैपलेस गाउन से लेकर पावर सूट और फ्लोरल केप तक, अपने शानदार आउटफिट से फैशन की दुनिया में खूब वाहवाही बटोरी. रेड कार्पेट अपीयरेंस से लेकर डिनर आउटिंग और प्रेस इंटरेक्शन तक, अभिनेत्री के पांच अट्रैक्टिव लुक्स ने फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button