व्यापार

एयरलाइन कारोबार को लेकर अदाणी समूह ने दी सफाई, मीडिया रिपोर्ट्स पर ग्रुप की ओर से आया बड़ा अपडेट  

अदाणी समूह ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें उसके एयरलाइन कारोबार में उतरने का दावा किया जा रहा था। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरें “पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यों के हिसाब से गलत” हैं।

  1. अदाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की खबरों का खंडन किया।
  2. कंपनी ने इन रिपोर्टों को “पूरी तरह से बेबुनियाद” बताया है।
  3. अदाणी भारत का सबसे बड़ा निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर है।

नई दिल्ली। अदाणी समूह (Adani Group) ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह ग्रुप एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना बना रहा है। स्टॉक एक्सचेंज खो दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि एयरलाइन बिज़नेस में उतरने पर विचार करने की खबरें “पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यों के हिसाब से गलत” हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि वह एयरलाइन बिज़नेस में आने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button