छत्तीसगढ़

CG – कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुब्बारा, मंजर देख फैली दहशत

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में छाया काले धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठते घने धुएं के कारण आसपास का पूरा इलाका धुएं से भर गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं ताकि आग आसपास की अन्य इकाइयों तक न फैल सके। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

 प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों का स्पष्ट आकलन किया जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button