मध्यप्रदेश

सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 20 हजार के इनामी आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। उसके खिलाफ 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घटना के बाद से रवि लखेरा फरार चल रहा था।

पैर में लगी गोली

दरअसल, सागर जहरीली शराब मामले में कई आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इसी दौरान अंतराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के बारे में पुलिस को सूचना मिली है। वह बरायठा थाना क्षेत्र के हनुमाग टोंग में होने की सूचना मिली है।

20 हजार रुपए का था इनाम

वहीं, आरोपी रवि लखेरा पर 20 हजार रुपए का इनाम था। वह दूसरे राज्यों में भी शराब की सप्लाई कर रहा था। इसी की वजह से सागर जहरीली शराब कांड का कनेक्शन ललितपुर से जुड़ा था। साथ ही पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

आरोपी का इलाज बंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इलाज के बाद इसे मेडिकल कॉलेज सागर में रेफर किया जाएगा। वही बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

गौरतलब है कि सागर जहरीली शराब कांड में 15 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसके बाद प्रशासन एक्शन में है। गुरुवार तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। साथ ही उनके मकान को भी जमींदोज किए गए हैं। कई आरोपियों ने सरकारी जमीन पर मकान बना रखी थी। उसे भी ध्वस्त किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button