मध्यप्रदेश

पति, पत्नी और ‘वो’! बड़वानी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पर अब पत्नी ने खोला मोर्चा, लगाया दूसरी शादी का आरोप

बड़वानी: सिविल सर्जन पर जिला अस्पताल की ही एक फिजियोथैरेपिस्ट के यौन उत्पीड़न संबंधी आरोपों कि आंच अभी ठंडी नहीं पड़ी थी कि अब उनकी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पत्नी ने सामने आकर बड़ा धमाका कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिविल सर्जन ने उनसे तलाक लिए बगैर दूसरी महिला से शादी कर ली है।

बड़वानी के सिविल सर्जन मनोज खन्ना पर यौन उत्पीड़न संबंधी गंभीर आरोप लगाते हुए वहीं पदस्थ महिला फिजियोथैरेपिस्ट ने महिला थाने में शिकायत आवेदन दिया है। इस मामले में बड़वानी पुलिस ने जिला अस्पताल की POSH एक्ट के तहत गठित आंतरिक समिति को शिकायत आवेदन भेज कर जांच के लिए कहा है,और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की बात कहीं जा रही है।

उधर प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने को लेकर सोमवार को एक संगठन भीलीस्तान लायन सेना ने लकी जागीरदार के नेतृत्व में रैली निकाल कर फिजियोथैरेपिस्ट के पक्ष में ज्ञापन दिया है। उनका मानना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में आंतरिक समिति की जांच की आड़ में यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों में महिला के सामने आने के बावजूद प्रकरण नहीं दर्ज किया जा रहा है। उनका कहना था कि आंतरिक समिति की जाँच और पुलिस प्रकरण दोनों समानांतर जारी रह सकते हैं।

डॉ. मनोज खन्ना का तर्क, आरोप गलत हैं

इस विषय पर मनोज खन्ना ने बताया कि उक्त महिला अपने वेतन संबंधी मामलों को लेकर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है। उनके पक्ष में भी कर्मचारी और डॉक्टर सीनियर जिम्मेदारों के समक्ष और थाने पर पर जाकर महिला को गलत निरूपित कर डॉक्टर खन्ना को सही ठहराने की एक्सरसाइज कर रहे हैं। पूरे घटनाक्रम से जिला अस्पताल का माहौल गरमाया हुआ है।

पत्नी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल में पदस्थ

अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि, डॉक्टर मनोज खन्ना की पत्नी और जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रितु खन्ना सोमवार को सामने आ गई और उन्होंने मीडिया के समक्ष जो खुलासे किये उससे कहानी में नया ट्विस्ट आ गया। वह फिलहाल अपनी दो बेटियों के साथ डॉक्टर मनोज खन्ना से अलग रह रही हैं।

एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते रखने और बगैर तलाक के आरोप

उन्होंने मीडिया के सामने ऑन कैमरा आरोप लगाए कि डॉक्टर मनोज खन्ना के एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते रहे हैं, और उन्होंने तलाक दिए बगैर एक महिला से शादी कर उन्हें अपने सरकारी आवास में पनाह दे रखी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर खन्ना के द्वारा समग्र आईडी में भी उक्त महिला का नाम जुड़वाया गया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर खन्ना जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर दबाव डालकर उन्हें जगह-जगह भेज कर ज्ञापन दिलवा रहे हैं। डॉ ऋतु खन्ना ने कहा कि उन्होंने भी बड़वानी कोतवाली पुलिस में प्रताड़ना को लेकर आवेदन दिया है लेकिन उन्हें भी अदमचेक के बहाने टरका दिया गया।

सिविल सर्जन ने शादी की बात नकार रहे

जहां डॉक्टर मनोज खन्ना शादी की बात को नकार रहे हैं। वहीं उन्होंने एक अन्य समग्र आईडी देकर यह सिद्ध करने की कोशिश की कि कथित महिला का नाम नहीं जुड़वाया गया है। उधर सीएमएचओ जयपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस उठा पटक से जिला अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं में कोई फर्क नहीं पड़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button