अन्य राज्य

दिल्ली के मयूर विहार में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, बीच-बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड पर भी हमला

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार के फेस-3 इलाके में रविवार तड़के बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कोंडली से आप विधायक कुलदीप कुमार के ऑफिस के सामने दुर्गा मंदिर के पास एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस घटना पर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार का कहना है कि देश की राजधानी अपराध का केंद्र गई है। उन्होंने कहा कि कोंडली विधानसभा महाअपराध का अड्डा बन चुकी है। यहां एक महीने में 7-8 लोगों की हत्या हो चुकी है। उनका कहना है कि पॉश इलाके भी हत्याएं हो रही हैं।      

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पास की एक हाउसिंग सोसाइटी के एक सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने पुलिस को बताया कि उसने तड़के करीब 4 बजे दो लोगों को एक युवक पर चाकू से हमला करते देखा।

पुलिस को दी घटना की जानकारी

गार्ड ने बीच-बचाव करने और हमलावरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उस पर भी हमला किया। इसके बाद गार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को घायल पाया। इसके बाद पुलिस की मदद से परिजन आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर ही है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वारदात का कारण सामने आ सकेगा। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button