जरा हट के

‘अमेरिका में सफल था, भारत आकर फेल हो गया’, 10 साल बाद देश लौटे NRI का छलका दर्द

Viral Video: अमेरिका में 10 साल के शानदार कॉर्पोरेट करियर और एक सक्सेसफुल स्टार्टअप चलाने के बाद, एंटरप्रेन्योर अनिरुद्ध (Aniruddha) बड़े सपनों के साथ भारत लौटे थे. उन्हें लगा था कि अपने देश में काम करना आसान होगा, लेकिन सिस्टम की खामियों और धोखेबाजी के चलते उनके लगातार 3 स्टार्टअप पूरी तरह डूब गए. इस एक्सपीरियंस के बाद अनिरुद्ध ने जो सीखा, उसे एक वीडियो के जरिए दुनिया के समाने रखा है, ताकि विदेश छोड़कर भारत में बिजनेस करने की प्लानिंग कर रहे लोगों को उनकी स्टोरी से कुछ सीख मिल सके.

कौन-कौन से 3 बिजनेस किए?

इंस्टाग्राम (growwith_ani) पर 66 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अनिरुद्ध बताते हैं, ‘मैं सबसे पहले बिल्डिंग मटीरियल की दुकान खोली. मेरा बैकग्राउंड कंस्ट्रक्शन का है, इसलिए यह सबसे सही पहला कदम लगा. मैंने ग्राहकों को सीमेंट और सरिया उधार पर दिया, जैसा कि यहां बिजनेस में होता है. मैंने सोचा नहीं था कि मुझे अपने ही पैसे के लिए पीछे भागना पड़ेगा. एक साल बाद पेमेंट पाने के लिए उसी व्यक्ति को 10 बार फोन करना. आखिरकार, जो पैसा मेरा ही था, उसके लिए खुद को बेइज्जत होते देख मैं थक गया. लोगों पर से भरोसा उठ गया. मैंने इसे बंद कर दिया.’

अनिरुद्ध आगे बताते हैं, ‘इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी का काम शुरू किया. इसमें हम इंडस्ट्री और बड़े सरकारी-प्राइवेट प्रोजेक्ट्स पर काम करने लगे. हमें शहर की प्लानिंग के लिए ड्रोन सर्वे करने का सरकारी टेंडर मिला. इसे जी जान से पूरा करने के लिए मैंने और मेरी टीम ने अपना सब कुछ लगा दिया. लेकिन फिर एक दिन प्रोजेक्ट चुपचाप खत्म हो गया. जिस IAS अधिकारी को हमें टेंडर देना था, वह बस चुप हो गया. कोई सफाई नहीं. कोई नतीजा नहीं. बस गायब हो गया.’

तीसरा बिजनेस अनिरुद्ध ने FlyDining का इंदौर में शुरू किया, लेकिन प्रोसेस पर से उनका भरोसा उठ गया. वे बताते हैं, ‘यह वाला बिज़नेस आसानी से चलने वाला था. लेकिन, करप्शन और लोकल लोगों की खुली ब्लैकमेलिंग की वजह से हमें 6 महीने में ही इसे बंद करना पड़ा.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button