मनोरंजन

टॉक्सिक के बाद चमकी Kiara Advani की किस्मत, हाथ लगा 10 साल पुरानी फ्रेंचाइजी का सीक्वल?

 नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म टॉक्सिक को लेकर अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। यश के साथ टॉक्सिक में अपने बोल्ड सीन्स की वजह से वह चर्चा में बनी है। इस बीच भविष्य में आने वाले एक नई फिल्म को लेकर भी कियारा लाइमलाइट में आ गई है। 

खबर है कि एक 10 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल के लिए कियारा आडवाणी का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

इस मूवी में आएंगी नजर 

हिंदी सिनेमा में इन दिनों चल रहे सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों के चलन में अब साल 2016 में प्रदर्शित हुई फिल्म की एंड का भी शामिल हो चुकी है। करीब 10 साल बाद निर्माता इस फिल्म को की एंड का 2 (Ki & Ka 2) फिल्म के जरिए आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, की एंड का 2 में कहानी मूल फिल्म की कहानी से आगे नहीं बढ़ेगी, बल्कि की और का नाम के पात्रों को ही केंद्र में रखते हुए एक नई कहानी होगी।

इस फिल्म में नायिका की भूमिका के लिए अभिनेत्री कियारा आडवाणी से संपर्क किया गया है। कियारा ने भी फिल्म में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभी तक उन्होंने इस फिल्म को साइन नहीं किया है। वहीं नायक का की भूमिका के लिए अभी उपयुक्त अभिनेता की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button