तकनीकी

Instagram पर पोस्ट डालने की टेंशन खत्म…

Instagram अब यूजर्स के लिए कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो कंटेंट तैयार करने से लेकर उसे सही समय पर पोस्ट करने तक का काम आसान बनाते हैं. खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस और उन लोगों के लिए, जिन्हें किसी तय समय पर पोस्ट शेयर करनी होती है, Instagram का Schedule Posts फीचर काफी काम का हो सकता है. इसकी मदद से आप पहले से पोस्ट या रील तैयार करके उसके लिए तारीख और समय तय कर सकते हैं. इसके बाद आपको पोस्ट पब्लिश करने के समय Instagram पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होती है. इससे बार-बार एक ही काम करने में लगने वाला समय बच सकता है और पोस्ट करना भूलने की संभावना भी कम हो जाती है.

Instagram का Schedule Posts फीचर यूजर्स को किसी पोस्ट या रील को पहले से तैयार करके उसकी पब्लिशिंग का समय तय करने की सुविधा देता है.अगर आप किसी खास समय पर कंटेंट पोस्ट करना चाहते हैं, लेकिन उस समय उपलब्ध नहीं रहेंगे, तो पहले ही पोस्ट शेड्यूल की जा सकती है. हालांकि Instagram के मुताबिक Product Tagging, Collaborative Posts, Sponsored Posts और Fundraisers जैसे फीचर्स शेड्यूल किए गए कंटेंट के साथ काम नहीं करते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button