जरा हट के

नन्हे बच्चों ने बचाई मुसीबत में फंसे बिल्ली के बच्चे की जान

Little Kids Rescue Kitten Viral Video In Hindi:  इंटरनेट पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी संवाद के सीधे लोगों के दिल को छू जाते हैं। सोशल मीडिया पर दो बच्चों का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुसीबत में फंसी बिल्ली की मदद कर लोगों का ध्यान खींच लिया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मुसीबत में फंसे एक बिल्ली के बच्चे पर दो बच्चों की नजर पड़ती है। बेजुबान को मुश्किल में देखकर दोनों बिना देर किए उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। बड़ा बच्चा एक बेंच को उठाकर छत की ओर खड़ा करता है, ताकि बिल्ली का बच्चा उसके सहारे नीचे उतर सके। वहीं, दूसरा बच्चा नीचे प्लास्टिक की बाल्टी लेकर तैयार खड़ा रहता है। जैसे ही बिल्ली का बच्चा बेंच से फिसलते हुए नीचे आता है, बाल्टी लेकर खड़ा बच्चा उसे सुरक्षित पकड़ लेता है।

बेजुबान के लिए आगे आए बच्चों के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- छत पर फंसे इस बेजुबान को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे इन नन्हे बच्चों के प्रयास ने दिल जीत लिया। उम्र छोटी या बढ़ी हो लेकिन मदद करने का जज़्बा भी बड़ा होना चाहिए। इन बच्चों ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत उम्र की मोहताज नहीं होती जीवन मे यदि कभी किसी मजबूर या जरूरतमंद इंसान या किसी बेजुबान जीव की मदद करने का अवसर मिले तो सदैव तत्पर रहें।

बच्चों की समझदारी और बेजुबान जानवर के प्रति संवेदनशीलता के इस वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग कर इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इंसानियत उम्र की मोहताज नहीं होती। दूसरे यूजर ने लिखा- छोटी उम्र में बेजुबान की मदद करने का यह जज़्बा वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button