मनोरंजन

‘जेलर 2’ को मिली सबसे बड़ी OTT डील, थलापति विजय को पछाड़ नं. 1 बने रजनीकांत, ‘लियो’ का टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब इस मूवी ने रिलीज से पहले ही एक नया इतिहास रच दिया है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स करीब 160 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ डील में बिके हैं. इसे तमिल सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील मानी जा रही है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने इस मामले में थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लियो’ का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. साल 2023 में आई ‘लियो’ के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 120 करोड़ रुपये में खरीदे थे. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ‘जेलर 2’ के राइट्स किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हासिल किए हैं, लेकिन 160 करोड़ की इस डील ने ट्रेड बाजार में तहलका मचा दिया है.

तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी डील

रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया, ‘यह इस साल की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील है, जो तमिल सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम है. रजनीकांत ने इस सीक्वल फिल्म के साथ एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम किस स्तर का है.’ मालूम हो कि साल 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.

साल 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और यह रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई थी. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ने भारत में 348.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रोस बिजनेस 604.50 करोड़ रुपये रहा था. पहले पार्ट की इसी ताबड़तोड़ सफलता ने अब सीक्वल की उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया है.

इस दिन रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर 2’ इस साल दशहरे के खास मौके पर 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार फिल्म का बजट और बड़ा रखा गया है, जो करीब 250 से 350 करोड़ रुपये के बीच है. सीक्वल में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और ऋत्विक अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं. वहीं, इस बार एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजरामूदु, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं.

‘जेलर 2’ में होगा इन सितारों का कैमियो

खबरों की मानें तो ‘जेलर 2’ में कई बड़े सितारों का तगड़ा कैमियो देखने को मिलेगा. पहले पार्ट की तरह इस बार भी मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ की एंट्री तो तय मानी ही जा रही है, साथ ही विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के नाम की चर्चा भी जोरों पर है. बड़े सितारों का कैमियो फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह दोगुना कर रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button