LPG सिलिंडर के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति! मोदी सरकार का बड़ा एलान, अब हर घर पाइप से पहुंचेगी सस्ती गैस

नई दिल्ली: अगर आप भी हर महीने गैस सिलिंडर (LPG) बुक कराने, खत्म होने पर परेशान होने और डिलीवरी का इंतजार करने से थक चुके हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) ने रसोई गैस के मोर्चे पर एक बड़ा एलान किया है। सरकार अब घरेलू एलपीजी (LPG) की बजाय हर घर में पाइप वाली गैस यानी पीएनजी (PNG) पहुंचाने पर जोर दे रही है।
इसे तेजी से लागू करने के लिए सरकार ने एक नई प्रोत्साहन योजना (incentive scheme) शुरू करने की घोषणा की है, जो 1 सितंबर 2026 से लागू होगी।
क्या है सरकार की नई योजना?
अभी देश में करीब 1.74 करोड़ घरेलू PNG कनेक्शन हैं, लेकिन सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा घर पाइप वाली गैस का इस्तेमाल करें। रिपोर्ट की मानें तो सरकार ने ‘एपीएम/एनएपीएम प्रोत्साहन योजना’ का ऐलान किया है। इसके तहत, जो भी शहरी गैस वितरण (CGD) कंपनियां अपने तय लक्ष्य से ज्यादा लोगों के घरों में नए PNG कनेक्शन चालू करेंगी (जिनका बिल जनरेट होगा), उन्हें सरकार की तरफ से इनाम मिलेगा।



