मनोरंजनमहाराष्ट्र

किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा… शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के नोटिस पर महाराष्ट्र FDA चीफ तुकाराम मुंढे की दो टूक

मुंबई : महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित चीजों के विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ सेलिब्रिटी एंडोर्सर्स (प्रचार करने वाले मशहूर हस्तियों) तक ही सीमित नहीं रहेगी। तुकाराम मुंढे ने वॉर्निंग दी कि किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। यह बात उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के प्रचार के लिए नोटिस जारी करने के एक दिन बाद कही। इस सवाल के जवाब में कि क्या कंपनियों और प्लेटफ़ॉर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, मुंढे ने कहा कि विज्ञापन चेन में शामिल हर स्टेकहोल्डर (हितधारक) की जांच हो सकती है।

तुकाराम मुंढे ने कहा कि जो कोई भी विज्ञापन बना रहा है, उसे पब्लिश कर रहा है या उसे स्पॉन्सर कर रहा है, उसे इन नियमों को जरूर पढ़ना चाहिए। कमिश्नर ने बताया कि नियमों के अनुसार, चेन में शामिल हर व्यक्ति जिम्मेदार है। यह सभी पर लागू होता है। इसलिए’फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (एडवर्टाइज़मेंट्स एंड क्लेम्स) रेगुलेशंस, 2018′ को पढ़ना चाहिए। जो कोई भी इसमें शामिल होगा, उसे नोटिस जारी किया जाएगा और उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।


सिलेब्रिटीज को कारण बताओ नोटिस

11 अगस्त को FDA के ग्रेटर मुंबई डिवीजन ने शाहरुख़ खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन में शामिल होने के लिए ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया था। अधिकारियों का कहना था कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू से जुड़े उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार हो सकता है। विभाग ने इस नोटिस को अंतिम चेतावनी बताया और कहा कि विज्ञापन ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006’ और संबंधित नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करता हुआ प्रतीत होता है।

विमल इलायची का ऐड तुरंत हटाने का आदेश

नोटिस के अनुसार, विमल इलायची ब्रांड नाम का इस्तेमाल ‘विमल पान मसाला’ के साथ संबंध बना सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा सकता है और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंधित उत्पाद का प्रचार हो सकता है। तीनों अभिनेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत विज्ञापन में भाग लेना या उसका प्रचार करना बंद करें और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट, वेबसाइट और अपने नियंत्रण वाले अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से संबंधित प्रचार सामग्री हटा दें।

शाहरूख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉप को भेजे गए नोटिस में क्या

FDA ने उनसे यह भी कहा है कि वे किसी भी रूप में इस कैंपेन के प्रसारण, प्रकाशन या प्रचार में कोई और मदद न करें। अधिकारियों ने अभिनेताओं या उनके प्रतिनिधियों से उस सावधानी और जांच-पड़ताल (ड्यू डिलिजेंस) का विवरण मांगा है जो उन्होंने उत्पाद का प्रचार करने के लिए सहमत होने से पहले की थी। नोटिस में एक्टर्स से यह बताने को कहा गया है कि क्या ‘विमल इलायची’ एक अलग प्रोडक्ट के तौर पर बेची जा रही है या फिर इसका इस्तेमाल पान मसाला या तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए ‘ब्रांड एक्सटेंशन’ के तौर पर किया जा रहा है।

FDA ने एंडोर्समेंट एग्रीमेंट, कैंपेन ब्रीफ, पेमेंट की जानकारी और एडवर्टाइजिंग एजेंसी व ब्रांड के मालिक के बारे में जानकारी की कॉपी भी मांगी है। इसके अलावा, एक्टर्स से उन टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देने को कहा गया है जिन पर यह विज्ञापन दिखाया या पब्लिश किया गया था। उन्हें अपना जवाब और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है और वे पर्सनल हियरिंग (आमने-सामने सुनवाई) की मांग भी कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button