महाराष्ट्र

‘मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, लेकिन…’ शहजाद पूनावाला का बीजेपी से इस्तीफा, लेटर जारी कर नितिन नबीन से की ये अपील

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पत्र जारी कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को लिखे लेटर में पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। साथ ही उनसे इस्तीफा स्वीकार करने की अपील भी की है। शहजाद के बीजेपी छोड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। हालांकि, अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर बीजेपी अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने अपने पत्र में ये भी कहा कि ‘मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं।’

शहजाद पूनावाला का Resignation Letter

शहजाद पूनावाला ने सोमवार को अपना रिजाइन लेटर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लेटर में लिखा कि ‘कृपया मेरा दिनांक 30 जुलाई 2026 का पत्र, जिसमें मैंने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण भाजपा के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के त्यागपत्र देने की पेशकश की थी, के संदर्भ में इस पत्र को पढ़ें। यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।’

पूनावाला ने कहा- मैंने अंतिम निर्णय लिया…

पूनावाला ने आगे कहा कि लेकिन दीर्घ विचार-विमर्श और गंभीर मनन के बाद, मैंने अंतिम निर्णय लिया है कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लेना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं, जिन व्यक्तियों के बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है, ने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है।

पीएम मोदी-शाह से लेकर नितिन नबीन को दिया धन्यवाद

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रति बिना किसी आहत भाव के, केवल कृतज्ञता, प्रेम, स्नेह और उच्चतम सम्मान के साथ, मैं अपनी और से, पार्टी की ओर से पिछले पांच वर्षों में मुझे दिए गए मंच और अवसरों के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button