जरा हट के

चीन के अस्पताल में अजीब हादसा, दोस्त की कुर्सी में फंसी गर्दन निकालने की कोशिश में खुद फंसा शख्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन के एक अस्पताल से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने दोस्त को कुर्सी के आर्मरेस्ट से निकालने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन मदद करने के दौरान वह खुद भी उसी कुर्सी में फंस जाता है।

China Hospital Chair Incident viral Video In Hindi: चीन के एक अस्पताल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स की गर्दन कुर्सी के आर्मरेस्ट के बीच फंस जाती है और उसे बाहर निकालने के लिए उसका दोस्त मदद करने पहुंचता है, लेकिन कोशिश के दौरान वह भी उसी कुर्सी में फंस गया। मामला इतना अजीब था कि दोनों को एक साथ कुर्सी से निकालने की कोशिश करनी पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स अस्पताल के वेटिंग एरिया में कुर्सियों पर आराम कर रहा था। उठने की कोशिश के दौरान उसकी गर्दन कुर्सी के बैकरेस्ट और आर्मरेस्ट के बीच फंस जाती है। उसकी मदद करने पहुंचे दोस्त ने पहले तो गर्दन खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह खुद सिर डालकर निकलने का तरीका दिखाने लगा। यही कोशिश उस पर भारी पड़ गई और उसका सिर भी कुर्सी के बीच फंस गया और देखते ही देखते रेस्क्यू किए जाने वाले लोगों की संख्या एक से दो हो गई। बाद में अस्पताल के कर्मचारियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। 

ऐसी स्थिति में क्या नहीं करना चाहिए? 

ऐसी स्थिति में सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि, फंसी हुई चीज को जबरदस्ती खींचने के बजाय प्रशिक्षित लोगों या मेडिकल स्टाफ की मदद ली जाए। जोर लगाकर सिर या गर्दन को झटके से बाहर निकालने की कोशिश न करें। गर्दन पर दबाव पड़ने से चोट या नसों को नुकसान हो सकता है।
वीडियो की सबसे बड़ी सीख

कुर्सी के बैकरेस्ट और आर्मरेस्ट के बीच शख्स की फंसी गर्दन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो की सबसे बड़ी सीख भी यही है कि, किसी को बचाने के चक्कर में खुद को उसी खतरे में डालना स्थिति को और गंभीर बना सकता है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button