अन्य राज्य

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के पास मिली लड़की की लाश, हाथ में लिखा मिला सुसाइड नोट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मेट्रो स्टेशन के पास एक 19 साल की लड़की की लाश पुलिस को मिली है। पुलिस पेट्रोलिंग टीम जब रात के समय गश्त कर रही थी, उसी समय उन्हें मेट्रो के पास लड़की का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक लड़की के हाथ में सुसाइड नोट लिखा हुआ है। अब पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

आर्यभट्ट कॉलेज की थी छात्रा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 8 अगस्त को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल अवधेश को राजौरी गार्डन में पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन के पास राजौरी मॉल के पास एक 19 साल की लड़की का शव मिला। इसकी जानकारी राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला। हालांकि, किसी गड़बड़ी या साजिश का कोई सबूत नहीं मिला। मृतका दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में BA थर्ड ईयर की छात्रा थी।

मां की मौत के बाद डिप्रेशन में थी

पुलिस ने बताया कि हाथ में जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें लड़की ने यह बात लिखी है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। अब तक की जांच में किसी तरह की साजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का यह भी कहना है कि सुसाइड करने वाली 19 साल की लड़की अपनी मां की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी। ठीक पांच साल पहले साल 2021 में उसकी मां की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button