PM मोदी ने पोस्ट किया नया Instagram वीडियो, देशवासियों से की स्वदेशी अपनाने की बात

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने 7 अगस्त यानी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर एक खास वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से पीएम मोदी ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव को याद किया है। उन्होंने देशवासियों से भारत के पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का पुरजोर आह्वान किया है।
7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश की शुरुआत इतिहास के एक बेहद अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा,”साथियों, 1905 7 अगस्त. हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था और आत्मज भारत की नींव डाली गई थी, अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जन जन जुड़ गया था।” इस विशेष संदेश के जरिए प्रधानमंत्री ने देश के इतिहास में दर्ज स्वदेशी आंदोलन के महत्व को रेखांकित करते हुए एक बार फिर पारंपरिक बुनकरों की आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने पर बल दिया है।



