छत्तीसगढ़

जैतखाम तोड़ने पर उग्र सतनामी समाज ने कलेक्टर-एसपी दफ्तर में लगाई आग, दमकल की दो गाड़ियां समेत कई वाहन जलकर राख,

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी के जैतखाम में तोड़फोड़ से सतनामी समाज उग्र हो गया है. आक्रोशित समाज के हजारों लोगों ने आज बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट-एसपी दफ्तर का घेराव कर उसे आग के हवाले कर दिया. परिसर में खड़ी सैकड़ों गाड़ियों सहित दमकल की दो गाड़ियों पर आग लगा दी. अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई. वहीं इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

गृहमंत्री ने सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है. बता दें कि प्रदर्शनकारी 3–4 हजार की संख्या में हैं. वहीं पुलिस बल की संख्या कम है. कलेक्टर कार्यालय के पीछे के रास्ते से कर्मचारियों को सुरक्षित निकला जा रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button