‘मजबूत और सफल बिजनेस के लिए रोजाना 100% मत दीजिए’

नई दिल्ली: एफएमसीजी और ब्यूटी इंडस्ट्री में गजल अलघ (Ghazal Alagh) आज एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। वे होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Ltd) की को-फाउंडर और चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) हैं। होनासा कंज्यूमर आज देश के कई सबसे तेजी से बढ़ते ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड्स की मूल कंपनी है, जिनमें मामाअर्थ (Mamaearth), द डर्मा कंपनी (The Derma Co), एक्वालॉजिका (Aqualogica), डॉ. शेथ्स (Dr. Sheth’s) आदि प्रमुख हैं।
बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखने से पहले गजल अलघ ने दो साल तक एक कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में काम किया था। हालांकि, अपने बच्चे के जन्म के बाद जब उन्हें बाजार में सुरक्षित और केमिकल-मुक्त प्रोडक्ट्स ढूंढने में परेशानी हुई, तो उन्होंने खुद इस समस्या का समाधान तलाशने का फैसला किया। उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर मामाअर्थ की नींव रखी। जानें, कारोबार के जुड़े गजल अलघ के 10 सक्सेस मंत्र:
1 यदि आप एक मजबूत और सफल बिजनेस खड़ा करने को लेकर गंभीर हैं, तो रोजाना अपना 100% मत दीजिए।
2. व्यक्ति को केंद्रित प्रयास और रणनीतिक प्राथमिकताओं पर ध्यान देना सीखना चाहिए। मैं इसे 85% का नियम कहती हूं।
3. अपने पसंदीदा एथलीटों के बारे में सोचिए। वे कड़ी मेहनत करते हैं, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन वे यह भी जानते हैं कि कब आराम करना है और रिकवर होना है। वह रेस्ट टाइम उनके लिए उतना ही महत्वपूर्ण है ताकि वे वास्तव में जरूरत पड़ने पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।
4. यह मानसिकता बिजनेस चलाने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। एक स्टार्टअप का निर्माण एक लंबी यात्रा है। यह कोई छोटी दौड़ नहीं है।
हम वास्तव में सबसे महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, छोटी-छोटी जरूरी बातों पर ध्यान दे सकते हैं और अंततः बिना मानसिक/शारीरिक थकावट के अधिक काम पूरा कर सकते हैं।
6. यह कड़ी मेहनत करने और समझदारी से काम लेने के बारे में है, ताकि आपके पास उन महत्वपूर्ण क्षणों के लिए ऊर्जा और फोकस बचा रहे जब वास्तव में 100% देने की आवश्यकता होती है।
7. सफलता हमेशा आपको और अधिक पाने की चाह देगी, लेकिन अगली बड़ी उपलब्धि के पीछे ही मत पड़े रहिए।
8. अपना ख्याल रखना स्वार्थ नहीं है। यह आपके और आपके बिजनेस दोनों के लिए फायदेमंद है।
9. अपने आसपास मददगार और सकारात्मक लोगों का होना आपको और आपके बिजनेस को मजबूती से आगे बढ़ाता रहता है।
10. हमेशा नई चीजें सीखने और औसत से बेहतर करने की सोच ने हमें अपने लंबे समय के लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद की है।



