सोशल मीडिया पर कैसे लगते हैं विज्ञापन?

Social Media Ads: सोशल मीडिया आज के समय में पूरी दुनिया में काफी इस्तेमाल होता है. सोशल मीडिया का क्रेज युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक देखने को मिलता है. इसी के साथ अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे ऐड्स दिखते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐड्स कैसे लगते हैं और इसका पूरा प्रोसेस क्या है. इसीलिए आज हम आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं.
क्या होते हैं सोशल मीडिया विज्ञापन?
दरअसल, सोशल मीडिया विज्ञापन (Social Media Ads) वो प्रमोटेड पोस्ट या वीडियो होते हैं जिन्हें कंपनियां अपने प्रोडक्ट, सर्विस या ब्रांड का प्रचार करने के लिए चलाती हैं. ये विज्ञापन फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (Twitter), यूट्यूब, स्नैपचैट और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग फॉर्मेट में दिखाई देते हैं. कई बार ये नॉर्मल पोस्ट जैसे दिखते हैं लेकिन उन पर Sponsored या Promoted लिखा हुआ होता है.
सही लोगों तक विज्ञापन कैसे पहुंचता है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा फायदा इसकी एडवांस टार्गेटिंग टेक्नोलॉजी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर आप जिन लोगों को अपना ऐड दिखाना चाहते हैं वो उन्हें ही दिखाई देगा. ऐसे में ऐड का मकसद भी पूरा हो जाता है. इसीलिए आपका जिस चीज में इंट्रेस्ट होता है सोशल मीडिया पर आपको उसी से संबंधित ऐड भी दिखाए जाते हैं.
AI और Machine Learning का है बड़ा रोल
जानकारी के मुताबिक, आज ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये टेक्नोलॉजी ये समझने की कोशिश करती हैं कि किस यूजर के लिए कौन-सा विज्ञापन सबसे ज्यादा बेहतर रहेगा. बता दें कि इस तकनीक की मदद से यूजर प्लेटफॉर्म पर जिस पोस्ट पर ज्यादा समय बिताता है या फिर जो वीडियो ज्यादा देखता है तो AI उसी के अनुसार विज्ञापन यूजर्स को दिखाता है. समय के साथ ये सिस्टम लगातार सीखता रहता है और विज्ञापनों को और ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश करता है.
कौन बनाता है कैंपेन?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब कोई कंपनी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देना चाहती है तो सबसे पहले वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऐड मैनेजर से कॉनटेक्ट करती है. इसके अलावा यहां उन्हें अपने ऐड का मकसद भी बताना होता है जैसे वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाना, ऐप डाउनलोड करवाना, ऑनलाइन बिक्री बढ़ाना या ब्रांड की पहचान को लोगों तक पहुंचाना. इसके बाद कंपनी अपना बजट, कब तक विज्ञापन चलेगा और उसका गोल क्या है, इसके बारे में पूरी जानकारी देती है.
Real-Time Auction से तय होता है कौन-सा विज्ञापन दिखेगा?
बता दें कि हर बार जब कोई यूजर सोशल मीडिया खोलता है तो कुछ ही मिलीसेकंड में एक डिजिटल नीलामी (Real-Time Auction) होती है. इसमें कई ऐड दिखाने वाली कंपनी एक ही यूजर को अपना विज्ञापन दिखाना चाहते हैं. यहां केवल सबसे ज्यादा पैसे लगाने वाला ऐड ही नहीं जीतता है बल्कि प्लेटफॉर्म कई बातों को चेक भी करता है जैसे
- ऐड की क्वालिटी
- यूजर के लिए उसकी जरूरत
- कितना क्लिक या एंगेजमेंट होगा
- ऐड कंपनी की बोली (Bid)
इन सभी बातों को मिलाकर सिस्टम तय करता है कि स्क्रीन पर कौन-सा विज्ञापन दिखाया जाएगा.
क्या आपकी बातें सुन रहा सोशल मीडिया?
अक्सर लोगों के मन में ये बात आती है कि सोशल मीडिया ऐप्स फोन का माइक्रोफोन सुनकर ऐड दिखाते हैं. हालांकि, इसका को ठोस सबूत नहीं है. ज्यादातर मामलों में ऐड आपके ऑनलाइन एक्टिविटी, पसंद, लोकेशन, सर्च एक्टिविटी और प्लेटफॉर्म पर की गई इंटरैक्शन के आधार पर दिखाए जाते हैं.
इसका मतलब ये है कि बिना आपकी बातें सुने भी आपको वहीं ऐड दिखाए जाते हैं जिनसे संबंधित कंटेंट आप प्लेटफॉर्म पर देखते हैं. इसीलिए ये कहना सही नहीं होगा कि सिर्फ आपकी बातें सुनकर ही आपको सोशल मीडिया पर ऐड दिखाई देने लगते हैं बल्कि इसके पीछे पूरा एक प्रोसेस होता है.
सोशल मीडिया विज्ञापन (Social Media Ads) मुख्य रूप से क्या होते हैं?
व्यक्तिगत चैट या संदेश जो दोस्तों के बीच भेजे जाते हैं।
विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले समाचार लेख।
वे पोस्ट या वीडियो जो यूजर्स द्वारा दोस्तों के साथ शेयर किए जाते हैं।
वे प्रमोटेड पोस्ट या वीडियो जिन्हें कंपनियां अपने प्रोडक्ट, सर्विस या ब्रांड का प्रचार करने के लिए चलाती हैं।



