खेल

मेडल पर मेडल जीत रहे, कौन हैं कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास लिखने वाले गुलवीर सिंह

नई दिल्ली: गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। वह इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। 27 वर्षीय गुलवीर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले हैं और भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने रेस के अंत में पूरी जान झोंक दी। अंतिम लैप शुरू होने के समय वह चौथे नंबर पर थे लेकिन फिर भी सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

गुलवीर सिंह की दौड़ने की शुरुआत किसी ट्रैक पर नहीं, बल्कि गांव की सड़कों और खेतों की पगडंडियों पर हुई थी। सेना में भर्ती होने की तैयारी के लिए उन्होंने दौड़ना शुरू किया था। 2018 में भारतीय सेना की प्रतिष्ठित ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में शामिल होने के बाद उन्होंने दौड़ना जारी रखा। इससे उनकी एथलेटिक्स में एंट्री हुई और देश के प्रमुख रेसर बन गए। इंटरनेशनल लेवल पर गुलवीर ने पहली बड़ी सफलता 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 5,000 मीटर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हासिल की। इसके बाद 2022 एशियन गेम्स में उन्होंने 10,000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई।

2025 गुलवीर के करियर का सबसे यादगार साल साबित हुआ। दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर एशिया के शीर्ष लंबी दूरी के धावक के रूप में खुद को स्थापित किया।

रिकॉर्ड्स की बात करें तो गुलवीर सिंह के नाम 5,000 मीटर, 10,000 मीटर, एक मील और हाफ मैराथन के भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने 2025 में 3 मिनट 55.63 सेकेंड का समय निकालकर चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बने। इसी साल उन्होंने 59 मिनट 42 सेकेंड में हाफ मैराथन पूरी कर 60 मिनट से कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट का रिकॉर्ड भी बनाया।

गुलवीर सिंह की प्रमुख उपलब्धियां

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 – सिल्वर मेडल (पुरुष 10,000 मीटर)
एशियन गेम्स 2022 – ब्रॉन्ज मेडल (पुरुष 10,000 मीटर)
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 – गोल्ड मेडल (पुरुष 5,000 मीटर)
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 – गोल्ड मेडल (पुरुष 10,000 मीटर)
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 – ब्रॉन्ज मेडल (पुरुष 5,000 मीटर)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button