मनोरंजन

रेखा को मिलेगा ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड, IFFM में होंगी सम्मानित

इंडियन सिनेमा की दिग्गज और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगी. ये इंडियन सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक उत्सव में फेस्टिवल का एक और ऐतिहासिक पल होगा.

रेखा को मिलेगा ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड
रेखा फेस्टिवल में अपनी कालजयी फिल्म ‘उमराव जान’ की विशेष स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लेंगी. मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है और इसमें उनका अभिनय इंडियन सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में गिना जाता है. इस खास मौके पर फेस्टिवल उन्हें इंडियन सिनेमा में उनके शानदार अभिनय और पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी सफर के सम्मान में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ पुरस्कार से भी सम्मानित करेगा.

दिग्गज एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी
इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रेखा ने कहा, ‘‘उमराव जान’ कभी मुझसे अलग नहीं हुई. वो आज भी मेरी यादों में, मेरी खामोशियों में और उन सभी लोगों के दिलों में ज़िंदा है जिन्होंने वर्षों तक उसे अपना प्यार दिया. इस फिल्म की यात्रा को एक बार फिर जीना और उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता देखना मेरे लिए बेहद भावुक और विनम्र करने वाला अनुभव है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘सिनेमा मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है और IFFM 2026 में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद खास है. मैं इस सम्मान को पूरे दिल से स्वीकार करती हूं. ये सिर्फ मेरी यात्रा का सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी फिल्मकारों, लेखकों, संगीतकारों और अनगिनत सहयोगियों को भी समर्पित है जिन्होंने मेरी जिंदगी और मेरे काम को समृद्ध बनाया.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button