व्यापार

5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक उछला, सभी शेयरों में तेजी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 600 अंक की तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,900 अंक पर पहुंच गया। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 565.08 अंक यानी 0.74% तेजी के साथ 76,624.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 163.75 अंक यानी 0.69% ऊपर 23,931.20 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले हफ्ते पांचों कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई थी।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.84 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा इटरनल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील में भी उल्लेखनीय तेजी रही। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले आज मजबूती के साथ खुला। पिछले सत्र में यह 96.5625 पर बंद हुआ था और आज 0.4 फीसदी तेजी के साथ 96.1475 पर खुला।

सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स के शेयरों का हाल

इंडिगो5,154.60🟢 +3.40%
इंफोसिस1,070.50🟢 +2.84%
एशियन पेंट्स2,711.50🟢 +2.77%
बजाज फाइनेंस1,037.00🟢 +2.40%
इटरनल286.25🟢 +2.23%
टीसीएस2,290.00🟢 +1.60%
टेक महिंद्रा1,584.35🟢 +1.54%
बजाज फिनसर्व1,903.05🟢 +1.39%
हिंदुस्तान यूनिलीवर2,172.50🟢 +1.29%
आईटीसी287.20🟢 +1.27%
ट्रेंट2,927.25🟢 +1.25%
मारुति सुज़ुकी13,614.95🟢 +1.24%
एचसीएल टेक1,284.85🟢 +1.11%
एलएंडटी3,826.75🟢 +1.10%
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,195.00🟢 +1.08%
टाटा स्टील184.60🟢 +1.04%
एनटीपीसी350.25🟢 +0.89%
कोटक महिंद्रा बैंक387.35🟢 +0.69%
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)1,021.50🟢 +0.64%
अडानी पोर्ट्स1,778.25🟢 +0.57%
रिलायंस इंडस्ट्रीज़1,284.10🟢 +0.47%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल)406.65🟢 +0.40%
एक्सिस बैंक1,232.45🟢 +0.35%
एचडीएफसी बैंक744.95🟢 +0.32%
टाइटन4,694.50🟢 +0.27%
सन फार्मा1,946.15🟢 +0.27%
पावर ग्रिड288.90🟢 +0.21%
अल्ट्राटेक सीमेंट11,855.00🟢 +0.13%
भारती एयरटेल1,901.50🟢 +0.13%
आईसीआईसीआई बैंक1,432.00🔴 -0.08%

स्रोत: बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी का हाल

निफ्टी 50 इंडेक्स में इंटरग्लोबल एविएशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इटरनल सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.98 प्रतिशत और 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा तेजी आई, जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे कम बढ़त रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button