PM आवास के बाहर धरना दे रहे प्रदर्शनकारी हटाए गए, राहुल-अखिलेश को पुलिस ने किया डिटेन

नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Live : नीट पेपर लीक के विरोध और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहा प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी संसद मार्च जारी रहने का एलान किया है। वहीं मंगलवार दिन में कांग्रेस नेता भी पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और करीब चार घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी को जबरन हटाया और डिटेन किया।
राहुल को मॉडल टाउन थाने ले जाया गया
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर से डिटेन कर मॉडल टाउन थाने ले जाया गया है।
21 Jul 20266:49:47 AM
प्रियंका को भी हिरासत में लिया
पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है।
21 Jul 20266:42:38 AM
…तो मैं पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर करूंगा प्रदर्शन: सौरव दास
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर जानकारी दी है कि वह अपने साथियों आशुतोष रांका और दीपक बालियान के साथ आज रात 8.00 बजे दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लिखा, दिल्ली पुलिस ने बहुत ज्यादा और जानलेवा हद तक बल प्रयोग करके सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। अब वे वकीलों को उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी लिस्ट भी नहीं दे रहे हैं। इसलिए, अगर हिरासत में लिए गए लोगों के इस संवैधानिक अधिकार का पालन नहीं किया गया, तो मैं आशुतोष रांका, दीपक बालियान के साथ पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण धरना दूंगा।
21 Jul 20266:40:28 AM
प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हटाया
प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटा दिया गया है और सभी को दिल्ली पुलिल बस में भरकर ले गई है।
21 Jul 20266:18:44 AM
अखिलेश यादव और राहुल गांधी को धरना स्थल से हटाया
अखिलेश यादव और राहुल गांधी को पुलिस ने धरना स्थल से हटा लिया गया है।
21 Jul 20266:03:05 AM
सीजेपी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
सीजेपी ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके पद से हटा दिया है और तमाम संगठनात्मक जिम्मेदारियां उनसे ले ली हैं। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि, ‘हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के उस असंवेदनशील आचरण की कड़ी निंदा करते हैं, जिसके वीडियो उस समय सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना कर रही थी। ऐसा व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह न केवल गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है, बल्कि हमारे आंदोलन के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्य के भी पूर्णतः विपरीत है। इसलिए तत्काल प्रभाव से विजेता दहिया को Cockroach Janta Party के प्रवक्ता पद से हटाया जाता है तथा उन्हें उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है। हम अपने सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।’
21 Jul 20265:35:47 AM
केजरीवाल के पीएम आवास के बाहर पहुंचने की सूचना
सूचना मिल रही है कि जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल सीजेपी के कार्यकर्ताओं संग अब पीएम आवास के बाहर पहुंच रहे हैं। यहीं पर राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन कर रहे हैं।
21 Jul 20265:24:40 AM
रातभर चल सकता है कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के नेतृत्व में जो प्रदर्शन चल रहा है, वह रातभर चलेगा।
21 Jul 20264:53:13 AM
केंद्रीय मंत्री राहुल को मनाने में रहे नाकाम
प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी से बात करने केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह पहुंचे। हालांकि काफी देर बात करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला और वह राहुल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से नहीं हटा सके।
21 Jul 20264:35:44 AM
सुप्रिया सुले और केजरीवाल पहुंचे
छात्रों को अपना समर्थन देने सुप्रिया सुले और अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे हैं।
21 Jul 20264:30:30 AM
जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए केजरीवाल
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर के लिए रवाना हो चुके हैं। वह कुछ ही देर में वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे।
21 Jul 20263:17:23 AM
PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य सहित कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं।
जंतर-मंतर पर करीब 15 से 20 हजार लोगों की भीड़
जंतर-मंतर पर करीब 15 से 20 हजार लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है। आज भी कल की तरह दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और अन्य लोग जंतर मंतर पर आ रहे हैं। संसद की तरफ जाने वाली सड़कों पर आज कल की तुलना में अधिक बैरिकेडिंग की गई है।
21 Jul 20262:00:50 AM
जंतर-मंतर फिर जुट रहे युवा
जंतर-मंतर पर आज फिर मंच लग गया है और यहां हजारों की भीड़ फिर से इकट्ठी हो गई है।
21 Jul 20261:12:30 AM
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई थी झड़प
उल्लेखनीय है कि संसद चलो मार्च के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिन्हें आरएमएल, लेडी हार्डिंग, सफदरजंग सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकांश घायलों का उपचार जारी है।
21 Jul 20261:13:51 AM
संसद चलो मार्च के घायलों का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा
संसद चलो मार्च के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों का हालचाल जानने के लिए मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डा. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। साथ ही सभी घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
AAP सांसदों ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसदों ने विरोध जताया।



