कौन हैं साहिबा बाली? जिनके संग दिखे अर्जुन कपूर, ‘लैला-मजनू’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ में कर चुकी हैं काम

नई दिल्ली- बीते दिनों अर्जुन कपूर की एक एक्ट्रेस संग फोटो वायरल हो रही थी. दोनों को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हैं. अब सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि आखिर साहिबा बाली कौन हैं
साहिबा बाली का जन्म कश्मीरी परिवार में हुआ था. उन्होंने फिल्मों और ग्लैमर वर्ल्ड का रुख करने से पहले मार्केटिंग में करियर बनाया था और वो आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गई थीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया था.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद साहिबा बाली मास्टर्स के लिए लंदन चली गई थीं. उनका जन्म दिसंबर 5, 1994 को हुआ था. मार्केटिंग के फील्ड में करियर बनाने के बाद साहिबा बाली के पास एक ऐसा फोन कॉल आया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी
साहिबा बाली सोशल मीडिया पर कंटेंट भी बनाती हैं. उनके वीडियोज को देखकर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने उन्हें कॉल किया और यहीं से एक्टिंग में उनके सफर की शुरुआत हुई. इम्तियाज अली ने उन्हें ‘लैला मजनू’ में लीड रोल के लिए ऑडिशन ऑफर किया था.
साहिबा बाली ने ‘लैला मजनू’ में लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाई थीं. फिल्म में लीड रोल तृप्ति डिमरी को मिला था. साहिबा ने मजनू यानी कि अविनाश तिवारी की बहन का रोल अदा किया था.
पहली फिल्म में सपोर्टिंग रोल से करियर की शुरुआत करने के बाद साहिबा ने कई फिल्मों और सीरीज में छोटे-छोटे रोल अदा किए हैं. वो नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बॉर्ड ऑफ ब्लड’ में दिखी थीं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म अमर सिंह चमकीला में पत्रकार का रोल अदा किया था.
साहिबा बाली ने फिल्टर कॉपी के साथ काम किया था. वो कंटेंट क्रिएट करती थीं. कॉर्पोरेट में काम करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्मों और डिजिटल दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी. उनकी इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 8,66,000 फॉलोअर्स हैं. वो ‘तनाव’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इंस्टाग्राम के जरिए वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.



