छत्तीसगढ़

गजराज तालाब को नेचर ट्रेल और ट्रैकिंग के साथ बनाया जाएगा ऑक्सीजोन, पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित,विधायक और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रायपुर। राजधानी रायपुर के तालाबों के संरक्षण के लिए अब जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने प्रयास तेज कर दिए है. शहर के मध्य में स्थित सबसे पुराने तालाबों में से एक बूढ़ा तालाब और तेलीबांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के बाद अब रायपुरियंस को ऐसी ही एक और सौगात जल्द मिलने वाली है.

दरअसल, रायपुर के बोरियाखुर्द में 200 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले गजराज तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इसके लिए रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह तालाब का निरिक्षण किया.आज सुबह बोरियाखुर्द स्थित गजराज तालाब के निरिक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने गजराज तालाब के सौंदर्यीकरण को बेहतर करते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ड्राइंग-डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिये है. कलेक्टर ने बताया कि तालाब के जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तालाब के चारों ओर प्लांटेशन का कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही तालाब के एक हिस्से को नेचर ट्रेल और ट्रैकिंग के साथ ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां प्रकृति प्रेमी शहर में ही जंगल की तरह हरियाली का अनुभव कर सकेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button