छत्तीसगढ़

नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार, IED और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पल्लाहुर जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया, जिसमें हथियार, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है।

पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपाए गए नक्सली डंप का पता चला। तलाशी के दौरान 3 किलोग्राम का टिफिन IED, 2 पाइप बम, एक .303 रायफल, एक बीजीएल (BGL) लॉन्चर, .303 रायफल के 4 कारतूस, AK-47 के 30 राउंड, SLR के 4 राउंड, 10 बीजीएल सेल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई।

बरामद IED और अन्य विस्फोटकों को देखते हुए मौके पर ही बम निरोधक दस्ता (BDS) बुलाया गया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बीडीएस टीम ने टिफिन IED को नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया गया।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह डंप नक्सलियों द्वारा भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। समय रहते इसकी बरामदगी से नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बल क्षेत्र में अभियान तेज कर संभावित ठिकानों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button