धमाल 4′ के आगे ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे संडे दिखाई तेजी

‘वेलकम टू द जंगल’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई है. हालांकिब तीसरे हफ़्ते में इसकी रफ़्तार धीमी पड़ गई है. दरअसल ‘धमाल 4’ की जबरदस्त रिलीज की वजह से इस बड़ी फ़िल्म को कई स्क्रीन्स गंवानी पड़ीं, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ा. फिर भी, ये करोड़ों कमा रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और हाल ही में इसने ‘राउडी राठौर’ को पीछे छोड़ दिया है. अब यह अक्षय कुमार की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है. चलिए यहां जानते हैं अहम खान निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने 17वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार की 30 स्टार्स वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते तक जबरदल्त परफॉर्म किया है. लेकिन ‘धमाल 4’ की रिलीज के बाद से इसकी कमाई को झटका लगा है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 31.90 करोड़ रुपये रहा. वहीं 15वें दिन इसने 1 करोड़ का कारोबार किया और 16वें दिन इसने तेजी दिखाते हुए 1.60 करोड़ कमाए.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ ने की 17 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 129.55 करोड़ रुपये हो गई है.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितना कमा लिया प्रॉफिट
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई बेशक तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद 2 करोड़ से कम हो गई है. फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. ये फिल्म अपना 125 करोड़ का बजट पहले ही वसूल कर चुकी है. वहीं अब ये प्रॉफिट कमा रही है. बता दें कि रिलीज के 17 दिनों में 129.55 करोड़ कमाने के बाद इस फिल्म ने 3.64 फीसदी प्रॉफिट कमा लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि तीसरे हफ्ते के वीकडेज में ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है.
‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में और जानकारी
अहमद खान के निर्देशन में बनी, सितारों से सजी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं.



