छत्तीसगढ़

ओडिसा से सब्जी लेकर आ रही पिकअप पलटने से लगी आग; ड्राइवर ने किसी तरह से बचाई अपनी जान

जगदलपुर जिले में एक पिकअप पलट गई। पलटने के बाद पिकअप में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पिकअप ओडिसा से सब्जी लेकर निकली थी।

बकावंड थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस घटना के तुरंत बाद पिकअप में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर जा पहुंची।  पिकअप में लदे सामान को निकालने का काम शुरू कर दिया गया।बकावंड थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे ओडिसा से जगदलपुर सब्जी लेकर एक पिकअप निकली थी। करीब 11.30 बजे के लगभग पिकअप कुसमी के मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पिकअप मोड़ पर पलट गई। इस घटना के बाद ड्राइवर किसी तरह से बाहर आ गया, लेकिन अचानक से गाड़ी में आग लग गई। वहीं, आसपास से गुजरने वाले लोगों के साथ ही बकावंड पुलिस मौके पर पहुंची। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button