ज्योतिषी

बुध चलने जा रहे उल्टी चाल! इन 4 राशियों पर संकट, करें ये असरदार उपाय

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और शिक्षा का कारक माना जाता है. 7 जुलाई यानी आज बुध अपनी ही राशि मिथुन में वक्री होकर प्रवेश करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. निर्णय लेने में भ्रम, कार्यों में रुकावट, व्यापार में नुकसान, आर्थिक दबाव, पारिवारिक तनाव और वाणी के कारण विवाद बढ़ने की आशंका रहेगी. ऐसे में विशेष रूप से चार राशियों को अधिक सतर्क रहने, धैर्य बनाए रखने और बुध से जुड़े उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है.

मेष- बुध के वक्री होने से मेष राशि वालों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी और कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है. अधिकारियों से मतभेद संभव हैं. आर्थिक मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए किसी भी निवेश या बड़े खर्च से पहले सावधानी बरतें.

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा रह सकता है. लंबे समय से अटके कार्य और उलझ सकते हैं और विरोधियों की गतिविधियां परेशानी बढ़ा सकती हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में निराशा मिल सकती है. परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है. संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है.

कन्या- बुध की वक्री चाल कन्या राशि के जातकों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकती है. करियर में रुकावटें, लंबे समय से अटके कार्यों में देरी और कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है. विदेश यात्रा, वीजा या विदेशी कंपनियों से जुड़े मामलों में बाधाएं आ सकती हैं. आय प्रभावित हो सकती है और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपेक्षा से अधिक इंतजार करना पड़ सकता है.

मीन- बुध के वक्री होने का समय मीन राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं और खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निराशा हाथ लग सकती है. वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ने की आशंका है जबकि करियर और कारोबार में भी रुकावटों और देरी का सामना करना पड़ सकता है.

इन उपायों से मिलेगी राहत
इन चारों राशियों के जातकों को चाहिए कि वे हर बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें. हरे वस्त्र या हरी मूंग का दान करना शुभ रहेगा. ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी भी निवेश या बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. वाणी पर संयम रखें और जरूरतमंदों की सहायता करें. इससे नकारात्मक प्रभावों में कमी आ सकती है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button