व्यापार

फिर से चढ़ने लगा क्रूड, कोलकाता में पेट्रोल ₹113 तो डीजल ₹99 के पार

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता (US-Iran Deal) हो जाने के बाद भी अभी तक होर्मुज स्ट्रेट पहले की तरह फ्री नहीं हुआ है। इसी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में आज क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) में मामूली तेजी देखी गई। स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंड क्रूड (Brent Crude) के साथ साथ अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) का भाव भी चढ़ गया। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 29 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम

  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है।
  • ऐसा महज 11 दिनों में हुआ है।
  • सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।
  • इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।
  • उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहरपेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटरडीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36
रांची105.26100.49
भोपाल114.5799.64

क्रूड ऑयल में फिर तेजी

अमेरिका और ईरान में डील फाइनल होने के बाद भी अभी तक होर्मुज स्ट्रेट पहले की तरह फ्री नहीं हुआ है। तभी तो सोमवार को इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट में आज फिर मामूली तेजी दिखी। आज सुबह के कारोबार के दौरान स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड 0.11% या 0.08 डॉलर तेज होते हुए 72..07 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था। अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड तो 0.37 फीसदी या 0.37 डॉलर प्रति बैरल महंगा हो कर 69.60 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button