महाराष्ट्र

अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, परीक्षा से एक दिन पहले एग्जाम कैंसिल, तीन गिरफ्तार

ठाणे: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को परीक्षा से ठीक एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया। पेपर लीक होने का बड़ा खुलासा सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। भिवंडी पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दावा किया है कि उनके पास से असली प्रश्नपत्र की कॉपियां बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार और हरियाणा के रहने वाले हैं और एक बड़े इंटर-स्टेट सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं।

आज होनी थी परीक्षा

बता दें कि यह परीक्षा 28 जून को राज्य के 37 केंद्रों पर कुल 1728 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होनी थी। इस परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी। पेपर लीक की पुष्टि के बाद सरकार ने एहतियातन परीक्षा को टालने का फैसला लिया। दरअसल भिवंडी पुलिस को 27 जून को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग परीक्षा का लीक हुआ पेपर बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उनके पास से TET परीक्षा के प्रश्नपत्र की कॉपियां बरामद की गईं।

एसआईटी का गठन

पुलिस ने जब्त दस्तावेजों की पुष्टि के लिए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया। जांच के बाद अधिकारियों ने साफ किया कि बरामद प्रश्नपत्र 28 जून को होने वाली परीक्षा के असली पेपर थे। इसके बाद तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसकी अगुवाई डीसीपी पवन बंसोड़ कर रहे हैं। टीम में दो एसीपी, नौ पुलिस इंस्पेक्टर और कई सहायक पुलिस निरीक्षक शामिल हैं। साथ ही, पेपर लीक के मास्टरमाइंड और नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं।

कांग्रेस ने बोला हमला

इस मामले पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पेपर लीक करने वाले लोग कोचिंग संस्थानों से जुड़े होते हैं। कोचिंग संस्थानों की वजह से पूरा माफिया तंत्र काम करता है। ऐसे में पेपर लीक में शामिल कोचिंग संस्थाओं को पकड़ा जाना चाहिए। बच्चों को कोचिंग देना गलत नहीं है, लेकिन कोचिंग के नाम पर परीक्षाओं के पेपर लीक करना एक पाप है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button