महाराष्ट्र

राम मंदिर से चोरी हुए 2000 करोड़, TMC और शिवसेना UBT को तोड़ने के लिए खर्च की गई रकम : संजय राउत

मुंबई : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के मामले पर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा के मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं और इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने में किया जा रहा है। शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि मुख्य आरोपी अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं। जो लोग खुद को ‘हिंदुत्ववादी’ मानते हैं, वे मंदिर से करोड़ों रुपये चुराते हैं और यह पैसा राजनीति में आता है, जहां इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने और राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया जाता है।

संजय राउत ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों को तोड़ने के लिए किया गया। शिवसेना (यूबीटी) राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने ऑपरेशन टाइगर के तहत शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने पर निशाना साधा है।

मुख्य आरोपी अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं। जो लोग खुद को ‘हिंदुत्ववादी’ मानते हैं, वे मंदिर से करोड़ों रुपये चुराते हैं और यह पैसा राजनीति में जाता है, जहां इसका इस्तेमाल सांसदों को खरीदने और राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया जाता है। आपने राम मंदिर से चुराए गए 2,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल TMC और शिवसेना (UBT) के सांसदों को तोड़ने के लिए किया।

संजय राउत

इन लोगों के खिलाफ एफआईआर

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) शामिल हैं। FIR में जिन लोगों के नाम हैं, वे हैं: अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव, मनीष यादव और अन्य।

अयोध्या राम मंदिर चोरी ऐसे आई सामने

यह कार्रवाई अयोध्या से पूर्व SP विधायक पवन पांडे के आरोपों के बाद की गई, जिन्होंने दावा किया था कि राम मंदिर से 7 करोड़ रुपये से 7.5 करोड़ रुपये के दान का गबन किया गया था। इन दावों के जवाब में, उत्तर प्रदेश सरकार नेश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर 14 जून को कथित घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर कर अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई है। याचिका में FIR दर्ज करने और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज और प्रशासन से जुड़े लापता फंड, वित्तीय अनियमितताओं और अन्य कथित गैर-कानूनी गतिविधियों की जांच के लिए CBI के नेतृत्व वाली SIT के गठन की मांग की गई है।

शिंदे गुट का बताया लोमड़ी

संजय राउत ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर के तहत कुछ नहीं हुआ है। आप टाइगर को बदनाम मत करो। एक तो मान लिया ना? हम सब लोग आज भी टाइगर हैं। अगर हम टाइगर हैं, तो जो आपके साथ चले गए वह कौन हैं? लोमड़ी है। आप लोग लोमड़ी हैं, हम टाइगर हैं। आप टाइगर के आस-पास नहीं जा सकते हो, इसीलिए लोगों को वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को टाइगर से डरना चाहिए, वह आप लोगों को खा सकता है। आप लोग सुरक्षा और मंत्रालय में बैठकर हमसे बात कर रहे हो, सबसे पहले आपको अपनी पार्टी बनानी चाहिए, शिवसेना हमारी पार्टी है, वह आप लोगों की नहीं है। आपने सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से हमारी पार्टी ले ली है। आप पहले खुद का सिंबल लेकर चुनाव लड़ें, उसके बाद हमसे बात करना।

संजय राउत बोले- गद्दार चले गए

संजय राउत ने कहा कि यह ‘ऑपरेशन डैमेज कंट्रोल’ की क्या बात है? गद्दार तो चले गए, अब डैमेज क्या? वहां जो कार्यकर्ता हैं, लाखों, जो वफ़ादार हैं, निष्ठावान हैं, एक भी शिवसैनिक इन गद्दार सांसदों के साथ नहीं गया है। तो, उनको मिलना हमारा कर्तव्य है, हमारा काम है, हम जा रहे हैं। पाँच के पाँच जगह पर महाराष्ट्र में जाएंगे। एक मुंबई में है, वहां जाकर आए हैं।

सुसीबेन शाह ने कहा- होगा दूध का दूध- पानी की पानी

अयोध्या चढ़ावा विवाद मामले पर शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से एसआईटी बनाई गई है। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि एसआईटी की जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना की ओर से चार किलो चांदी दान करने और हिसाब नहीं होने के संजय राउत के आरोप पर सुसीबेन शाह ने कहा कि संजय राउत ये बोलकर क्या साबित करना चाहते हैं? जिस तरह की भाषा संजय राउत की ओर से बोली जा रही है, मेरा अनुमान है कि शिवसेना (यूबीटी) में कुछ नहीं बचेगा। मेरा आह्वान है कि जिसे भी भारत और महाराष्ट्र के निर्माण में योगदान देना है, वो हमारे दल के साथ आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button