जरा हट के
दो लड़कियों ने ‘Gori Gori Gori Gori’ गाने पर किया गजब का डांस, शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल

इन दिनों सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मशहूर गाने ‘Gori Gori Gori Gori’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री, शानदार तालमेल और फुल एनर्जी लोगों को खूब पसंद आ रही है. जैसे ही गाना शुरू होता है, दोनों लड़कियां अपने मजेदार एक्सप्रेशन और बेहतरीन डांस मूव्स से पूरा माहौल बना देती हैं. वीडियो की सबसे खास बात यह है कि दोनों ने हर स्टेप को एकदम परफेक्ट तरीके से किया है. डांस के दौरान उनकी स्माइल और कॉन्फिडेंस लोगों का दिल जीत रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दोनों की बॉन्डिंग और तालमेल ने वीडियो को और भी ज्यादा खास बना दिया.



