छत्तीसगढ़

करोड़ों की लागत से बन रहा पाथवे निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, जिम्मेदार कह रहे जांच की बात…

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इन दिनों मुख्यमार्ग के दोनों तरफ पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है. लगभग पौने दो करोड़ रुपये की लागत से दो अलग-अलग टेंडर से नगरपालिका यह काम करवा रही है. लेकिन काम की शुरुआत से ही पाथवे निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

हमारे करोड़ों रुपये पानी में बह जाएंगे

नगरवासियों के अनुसार, पाथवे निर्माण के शुरुआत में ही गुणवत्ता को लेकर लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की थी, जिसके बाद कलेक्टर के एल चौहान ने भी नगर भ्रमण के दौरान नगरपालिका अधिकारी को सतत निगरानी व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही थी. लेकिन अब भी निर्माणाधीन पाथवे की गुणवत्ता में कोई सुधार नजर नहीं देखा जा रहा है. लोगों ने फिर से इस पर कहा है कि जिस तरह निर्माण हो रहा है, यह केवल पैसे की बर्बादी है. गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. निर्माणाधीन पाथवे का बेस कमजोर है. आनेवाले बरसात में ही यह धराशायी हो जायेगा और हमारे करोड़ों रुपये पानी में बह जाएंगे. 

युवा नागरिक वासु ठाकुर ने कहा कि बहुत ही घटिया तरीके से निर्माण हो रहा है. ना तो जनप्रतिनिधि और ना ही कोई अधिकारी ध्यान दें रहे हैं. लगभग दो करोड़ रूपये की लागत से निर्माण हो रहा है, पर गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. आने वाले समय में सब सामने आ जायेगा.

ठेकेदार के अनुसार कर रहे काम : मजदूर

वहीं निर्माण कर रहे मजदूर भी कार्य की गुणवत्ता पर दबे जुबान कह रहे हैं कि सही नहीं हो रहा. लेकिन हम मजदूर हैं. ठेकेदार जैसा कहते हैं, हम वैसा कर रहे हैं.

जांच की जाएगी : नगरपालिका अधिकारी

नगरपालिका अधिकारी खिलोन्द्र भोई ने पाथवे की गुणवत्ता को लेकर कहा कि दो अलग-अलग टेडर से निर्माण हो रहा है और टेक्निकल जानकारी तो मुझे नहीं है, पर जांच करवाता हूं. सही नहीं पाया गया तो ठेकेदार पर कार्यवाही जरूर होगी. 

अब देखना वाली बात होगी कि नगर विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधि और अधिकारी अब इनको लेकर क्या कार्यवाही करते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button