अंतर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला में भूकंप के जोरदार झटके, 10 हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका

काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप आया है। एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है। जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 


दरअसल, बुधवार को वेनेजुएला की राजधानी के पश्चिम में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इससे काराकस में इमारतें गिर गईं, लोग मलबे में दब गए। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दक्षिण अमेरिकी देश में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है।

यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, काराकस से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) पश्चिम में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है।

126 साल में सबसे बड़ा भूकंप
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, वेनेज़ुएला में आया यह भूकंप पिछले 126 सालों में दर्ज सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। एजेंसी ने प्रारंभिक आकलन में बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। USGS के अनुमान के मुताबिक, मृतकों की संख्या 10 हजार से अधिक होने की संभावना 44 प्रतिशत है, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों के मारे जाने का जोखिम करीब 30 प्रतिशत तक बताया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button