उत्तरप्रदेश

सपा का 21 साल पुराना ऑफिस ढहाया, तड़के 5 बजे पांच बुलडोजर लेकर पहुंची टीम और बना दिया मलबा

Sitapur News : सीतापुर जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह टाउन हॉल कॉम्प्लेक्स में स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पांच बुलडोजरों से तीन हजार वर्ग फुट में बनी पूरी इमारत को मलबे में बदल दिया गया। 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सपा का कार्यालय सरकारी जमीन पर बना था। इस कीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। प्रशासन की ओर से कार्यालय खाली करने के लिए लगातार नोटिस दिए गए थे। जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने छह जून को सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव को 15 दिन में कार्यालय खाली करने का आदेश दिया था। नोटिस अवधि पूरी होने और प्रशासनिक दबाव के बाद सपा पदाधिकारियों ने दो दिन पहले ही कार्यालय खाली कर दिया था। 

सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने 18 जून को ही कार्यालय खाली कर जिला प्रशासन को सूचना दे दी थी। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की थी कि चूंकि समाजवादी पार्टी के कार्यालय की इमारत चंदे से बनी थी, इसलिए उन्हें कार्यालय का मलबा हटाने की अनुमति दी जानी चाहिए। सोमवार सुबह कार्यालय खाली होते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। ध्वस्तीकरण के समय सपा का कोई पदाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button