ChatGPT का दबदबा बरकरार, लेकिन बढ़ी टक्कर… Gemini और Claude तेजी से छीन रहे हैं यूजर्स

ChatGPT Market Share: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में OpenAI का ChatGPT के बारे आखीर कोन नहीं जानता होगा , आज के दोर में अब भी सबसे बड़ा नाम chatgpt बना हुआ है, लेकिन अब इसको कड़ी चुनौती मिलने लगी है. एनालिटिक्स कंपनी Sensor Tower की State of AI Report 2026 के मुताबिक, ChatGPT का मार्केट शेयर पहली बार 50 फीसदी से नीचे आ गया है.
मई 2026 में ChatGPT का हिस्सा 46.4 फीसदी रह गया, वहीं जनवरी तक यह 50 फीसदी से ऊपर था. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अब लोग अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से दूसरे AI असिस्टेंट भी इस्तेमाल करने लगे हैं. अब एआई के जमाने में Google का Gemini, Anthropic का Claude और xAI का Grok तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं.
Gemini और Claude ने बढ़ाई रफ्तार, यूजर्स भी तेजी से बढ़े
रिपोर्ट के मुताबिक, Google Gemini का मार्केट शेयर बढ़कर 27.7 फीसदी पहुंच गया है, जबकि Claude ने 10.3 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है. वहीं Grok, Perplexity, DeepSeek और Meta AI जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म अभी 5 फीसदी से कम हिस्सेदारी रखते हैं. इसके बावजूद ChatGPT दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला AI असिस्टेंट बना हुआ है. इसके हर महीने 1.1 अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं.
Gemini के करीब 66.2 करोड़ और Claude के लगभग 24.5 करोड़ मासिक यूजर्स हैं. बता दें की इसी साल ChatGPT सबसे तेजी से 1 अरब मासिक यूजर्स का आंकड़ा पार करने वाला ऐप भी बना था. हालांकि अब साफ दिख रहा है कि AI की दुनिया में सिर्फ एक कंपनी का दबदबा नहीं रहेगा और मुकाबला लगातार बढ़ेगा.
जरूरत के हिसाब से चुन रहे हैं AI
TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों का इस्तेमाल करने का तरीका भी बदल रहा है. पहले कई यूजर्स सिर्फ एक AI प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब वे अलग-अलग कामों के लिए अलग AI टूल इस्तेमाल कर रहे हैं. कोई बेहतर सर्च के लिए Gemini चुनता है, कोई लिखने और रिसर्च के लिए ChatGPT तो कोई खास फीचर्स के लिए Claude का इस्तेमाल करता है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि फरवरी में OpenAI की अमेरिकी रक्षा विभाग यानी US Department of Defence के साथ साझेदारी की खबर आने के बाद कुछ यूजर्स ने ऐप अनइंस्टॉल भी किया था.
तेजी से बढ़ रहा है AI ऐप्स का बाजार
पूरी AI इंडस्ट्री लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है. Sensor Tower का अनुमान है कि 2026 की पहली छह महीने में AI ऐप्स करीब 2.3 अरब डाउनलोड और 4.2 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1.83 अरब डॉलर था. एशिया में चीन और भारत की वजह से डाउनलोड में 3.3 फीसदी की गिरावट जरूर दर्ज हुई है, लेकिन कुल डाउनलोड के मामले में यह क्षेत्र अब भी सबसे आगे है.



