छत्तीसगढ़

CG : राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष  बिड़ला का आत्मीय स्वागत

रायपुर।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रायपुर आगमन पर लोकभवन में उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने  बिरला का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

लोकभवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। राज्यपाल  डेका ने लोकसभा अध्यक्ष  बिरला को शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष के रायपुर आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान लोकभवन में गरिमामय वातावरण के बीच उनका सम्मान किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button